Face Se Pimples Kaise Hataye – पिंपल हटाने का आसान तरीका

Glowing Skin Paane Ke Liye Face Se Pimples Kaise Hataye

शरीर में हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। गर्मियों के मौसम में त्वचा ज्यादा ओइली हो जाती है, ऐसे में चेहरे पर गंदिगी जमा होने के साथ ही पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है, यह चेहरे को रूखा और बेजान कर देती हैं। पिंपल न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करता है, बल्कि कई बार असहनीय दर्द भी देते हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर पिम्पल कैसे हटाएं

 Face Se Pimples Kaise Hataye पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए के लिए हम तमाम प्रोडक्ट अपनाते हैं, डॉक्टर के पास भी जाते हैं लेकिन फिर भी पिंपल की समस्या ठीक नहीं हो पाती है। जबकि हकीकत यह है कि पिंपल्स दूर भगाने के लिए प्राकृतिक और आसान तरीके मौजूद है। जी हां, प्राकृतिक तरीके अपनाकर एक रात में ही पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय-

पिम्पल्स क्या हैं? – (What Is A Pimple ?)

साधारण भाषा में समझाएं तो यह कहा जा सकता है कि त्वचा में इंफेक्शन के कारण तेल की ग्रंथियां भर जाती हैं, उससे चेहरे पर दाने निकल आते हैं। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि यह इंफेक्शन कैसे होता है? दरसअल त्वचा से निकलने वाला अत्याधिक तेल (सीबम), मृत त्वचा (डेड स्किन) के साथ मिलकर रोमछिद्रों को बंद कर देता है  जिससे वहां बैक्टीरिया पनपनेलगते हैं, जो मुंहासों का कारण बनते हैं।

पिम्पल्स कितने प्रकार के होते हैं – (Types Of Pimples In Hindi )

पिम्पल्स छोटे और बड़े दोनों आकार में हो सकते हैं। इसमें पानी और पस दोनों ही तरह की फुंसियां होती हैं। इनमें तेज दर्द के साथ कई बार खून भी निकलता है। त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी मुंहासे ही कहा जाता है। बहरहाल पिम्पल्स का उपाय भी आप तभी कर पाएंगे कि जबकि उसके सभी प्रकारों से अवगत होंगे-

1. दाना या फुंसी मुंहासे (Pustule)

आमतौर पर दाना या फुंसी का ताल्लुक उम्र से कम और खानपान से ज्यादा रहता है। छोटे बच्चों से लेकर जवान और बूढ़ों तक को फुंसी हो जाती है, लेकिन हां चेहरे पर फुंसी ज्यादातर किशोरावस्था में ही निकलती है। लेकिन बाद में यह धीरे-धीरे ठीक भी होने लगते हैं। फुंसी गहरी और थोड़े बड़े आकार की हो तो फूटने के बाद उस जगह पर गढ्डे पड़ जाते हैं।

2. ब्लैकहेड्स (Blackheads)

ब्लैकहेड्स एक प्रकार की कील होती है। यह छूने में थोड़ा सख्त होता है।अक्सर यह नाक और अपरलिप्स पर ज्यादा होते हैं। किसी-किसी के पूरे चेहरे पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। यह किसीभी उम्र में हो जाते हैं। इनका मुख्य कारण रोमछिद्रों में धूल-मिट्टी का भरण होता है। हालांकि, इन्हें स्क्रब द्वारा आसानी से निकला जा सकता है। 

3. व्हाइटहेड्स (Whiteheads)

ब्लैकहेड्स की तरह यह भी एक तरह की कील ही होती है, लेकिन यह सफेद रंग की होती है। यह नाक के आसपास वाली जगह, माथा और होंठ पर ज्यादा होते है। ब्लैकहेड्स की तुलना में यह छोटी और मुलायम होती है।

4.पेपुल्स (Papules)

पेपुल्स का हमारी त्वचा संबंधी समस्या है, बल्कि यह किसी कीड़े के काटने से हो जाता है। कई बार किसी खाद्य पदार्थ की एलर्जी से पेपुल्स हो जाता है। यह हल्का गुलाबी रंग का होता है।

5. गांठ (Cystic Pimples)

इन्हें आप सिस्ट भी कह सकते हैं। यह एक ही जगह पर कई सारे भी हो सके हैं या एक बड़े आकार में भी यह हो सकता है। इसमें दर्द के साथ सूजन भी होती है।

पिम्पल्स (मुंहासे) होने के मुख्य कारण -(What Causes Pimple In Hindi )

चेहरे पर कई कारणो से face pimples हो सकते है  जिसमे से कुछ मुख्य कारण आपको हम बता रहे हैं.

1 पेट की किसी बिमारी के कारण

आजकल की बदलती जीवनशैली और खान-पान ठीक से ना होने या पेट संबंधी किसी दिक्कत के चलते हमें कब्ज या पेट ख़राब की समस्या हो जाती है। इस कारण हमारे शरीर के विषाक्त तत्व बाहर नहीं निकल पाते। इस दौरान ये विषाक्त तत्व हमारे स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं। जिस कारण हमारी त्वचा सांस नहीं ले पाती और उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जो पिंपल के रूप में हमें नजर आते हैं।

2. कॉस्मेटिक या दवाई से साइड इफेक्ट के कारण

pimples से छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स और मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग करते रहते है। ये सभी प्रोडक्ट्स केमिकल्स से बनाए जाते हैं और ज्यादा केमिकल्स लगाने के कारण हमारी स्किन इससे प्रभावित हो जाती है और मुंहासों की स्थिति पैदा हो जाती है।

3.प्रदुषण (बैक्टीरिया संक्रमण)

प्रदूषण आपकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होता है। इस कारण आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अकसर घर से निकलते ही हम धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन की चपेट में आ जातें हैं। इसी कारण हवा में मौजूद बैक्टीरिया हमारी स्किन के कॉन्टैक्ट में आ जाते हैं और इसी कारण स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं के प्रभाव से संक्रमण के कारण  कील-मुंहासे मुंहासे हो सकते हैं।

4. हार्मोन के असंतुलन के कारण

युवाओं में मुंहासे होने के कारणों में सबसे बड़ा कारण हॉर्मोन्स का बदलना होता है। युवाओं में प्रारंभिक जीवन के दौरान और जवानी के दौरान हार्मोन्स में कई तरह के परिवर्तन होते हैं, जिसका परिणामस्वरूप स्किन में बनने वाली ऑयल ग्रंथियों में बढ़ोतरी होती है, और इसी के कारण मुंहासे हो जाते है। आमतौर पर मुहासे 16-21 वर्ष के लोगो में ज्यादा देखने को मिलता है। क्योंकि इस उम्र में हार्मोन्स का बहुत ज्यादा बदलाव होता है।

5.स्टेरॉयड्स

फर्टिलिटी बढ़ाने वाली दवाओं से भी पिम्पल्स हो जाते हैं। बॉडी बिल्डिंग के उद्देश्य से लिए जाने वाले स्टेरॉयड्स से भी मुंहासे होते हैं।

6. खराब खानपान

मुंहासे होने का एक मुख्य कारण खराब खानपान भी है। कई बार त्वचा रोगों में असंतुलित भोजन और जंक फूड लेना इसकी सबसे बड़ी वजह बन जाती है। साथ ही ज्यादा मीठा और आलू वाले खाद्य पदार्थ खाने से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिससे स्किन में मुंहासे उत्पन्न हो सकते हैं।

7.तनाव

तनाव में रहने से भी पिंपल्स हो सकते हैं। क्योंकि ज्यादा मानसिक तनाव होने की वजह से शरीर में मौजूद हार्मोन्स असंतुलित होने के कारण स्ट्रेस हार्मोन्स का स्राव ज्यादा होने लगता है। जिसकी वजह से चेहरे पर मुँहासे होने लगते हैं। 

पिम्पल्स का इलाज – (Pimples Treatments In Hindi)

पिम्प्लस के लिए कई तरह की थेरेपी मौजूद हैं। इन थेरेपी के साथ चिकित्सक एंटीबायोटिक्स भी दी जाती हैं। ताकि इनसे होने वाले इन्फेक्शन से बचा जा सके। यह थेरेपी ज्यादातर 6 से 8 हफ्तों की होती हैं, लेकिन कुछ मामलों में 12 से 18 हफ्ते भी लग जाते हैं। मार्केट में मुख्यतः लेजर ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट ट्रीटमेंट उपलब्ध है।

पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय -(Home Remedies For Pimples In Hindi)

पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय हैं जो पुरानी ज़माने में प्रयोग करते थे। बिना किसी झंझट और फालतू खर्च के आप पिम्पल्स से छुटकारा पा सकते हैं। कई ऐसे आसान तरीके हैं, जिन्हें आजमाकर आप बिना किसी साइडइफेक्ट के पिम्पल्स को हमेशा के लिए ठीक कर सकते हैं-और चेहरे को एकदम साफ़ और सुन्दर कर सकते हैं। 

1. नारियल का तेल

नारियल के तेल में जीवाणुरोधी यौगिक के साथ ही विटामिन-ई होता है। इसी वजह से नारियल के तेल का इस्तेमाल पिम्पल हटाने के उपाय और इसकी वजह से चेहरे में पड़ने वाले धब्बों के उपचार के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा, नारियल तेल त्वचा को मॉस्चराइज करके नरम रखने के साथ ही स्किन इंफेक्शन से बचाने में भी मदद कर सकता है ।

उपयोग :

  • पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे के रूप नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए पहले इसकी कुछ बूंदों में थोड़ा सा शहद मिलाएं।
  • फिर इसे अच्छे से फेंटकर चेहरे पर लगा लें।
  • कुछ देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।   

2. मुल्तानी मिट्टी

पिम्पल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी वरदान है। त्वचा से अत्याधिक तेल और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। इसके लिए आप थोड़ी (1-2 चम्मच) मुल्तानी मिट्टी थोड़ा सा गुलाब जल मिला कर गाढा पेस्ट बनाये व उसे चेहरे पर लगाये व उसके सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो दीजिये। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी ले रहे हैं तो उसे रातभर गुलाबजल में भीगकर रखें।

3.पिम्पल के लिये किसमिश का करें प्रयोग

रात भर एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसमें 5-7 किसमिस डालनी है और सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खानी है और उस पानी को भी पी जाना है। इससे आपका खून साफ होगा अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल थे तो 1-2 हफ्ते के अंदर पिम्पल  ठीक  हो जाएंगे

4. टूथपेस्ट

पिम्पल्स को हटाने के लिए वाइट टूथपेस्ट काफी असरदार है। यह बर्फ की तरह काम करता है। लेकिन  ध्यान रहे कि टूथपेस्ट जेल वाला न हो अन्यथा आपको जलन हो सकती है। इसमें बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और ट्राइक्लोसैन जैसे पदार्थ मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से मुंहासें जल्दी सूख जाते हैं। इसे प्रतिदिन दो बार लगाएं। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

5. हल्दी

हल्दी का उपयोग भी पिम्पल हटाने का तरीका हो सकता है। इसके एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और हीलिंग गुण की वजह से इसे पिंपल के लक्षण कम करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है । साथ ही  ये गुण मिलकर पिंपल व मुंहासों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

उपयोग :

  • चुटकी भर या 1/4 spoon हल्दी में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लें।

6 . एलोवेरा जेल

एलोवेरा के एक नहीं, कई आयुर्वेदिक गुण हैं।  त्वचा संबंधी रोगों के लिए यह कई तरह से उपयोगी हैं     इसका नियमित इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म किया सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं।  पिंपल्स वाली जगह पर एलोवेरा जेल को रात में अप्लाई करें और सुबह उठकर वॉश कर लें. कुछ ही दिनों में आपको पिंपल से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। 

7. नीम

पिम्पल्स ठीक करने के लिए यह एक बेहद प्रभावी औषधि है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें, इसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लें  पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। 

8. करेले का उपयोग

करेला आपने स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता हैं व सैकड़ों बिमारी को जड से समाप्त करेने मे सक्षम होता हैं अगर आपके चेहरे  बार बार मुहांसे हो रहे हैं तो आप प्रतिदिन एक करेला पानी मे उबाले व उस पानी को पिए  या आप सप्ताह में 2 बार करेले की सब्जी भी खा सकते हैं, आपको बार बार पिम्पल्स होने से छुटकारा मिलेगा।

9. आहार पर ध्यान दे

अगर आपके चेहरे पर पिम्पल्स हैं तो आपको खान पान पर ध्यान देना जरुरी हैं आप तली हुई व गर्मी वाले आहार से दूर रहे व सलाद व फलो का अधिक से अधिक सेवन करे इसके आपके पिम्पल्स धीरे धीरे समाप्त होने लगेगे व दोबारा कभी पिम्पल्स नही होगें।

10. कॉस्मेटिक का उपयोग ना करे

अगर आपके चेहरे पर अधिक पिम्पल्स हैं तो आप कॉस्मिक का उपयोग बिल्कुल ना करे इससे कुछ समय के लिए पिम्पल्स कम होते हैं पर दुबारा काफी अधिक पिम्पल्स हो जाते हैं इसलिए आप किसी के भी कहने पर‌ या सलाह पर कॉस्मेटिक का उपयोग बिल्कुल ना करें.

11.बर्फ

पिंपल हटाने का आसान तरीका बर्फ का टुकड़ा है, बर्फ असल में पिंपल की लालिमा को कम करता है, सूजन कम होती है और जलन में भी कमी आती है। बर्फ के जरिए पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है आपको सिर्फ इतना करना है कि बर्फ के एक टुकड़े को कपड़े में लपेटकर उसे पिंपल पर कुछ सेकंड के लिए मलना होगा। कुछ ही देर में आपको फर्क दिखने लगेगा।

पिम्पल्स से बचाव – ( Pimples Prevention Tips In Hindi)

पिम्पल्स का उपाय का सबसे बेहतर तरीका है उससे बचाव। बचाव के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

  • रोजाना चेहरे को कम से कम तीन बार ठंडे पानी से धोएं।
  • दिनभर में लगभग 8 से 10 गिलास पानी  जरुर पीएं।
  • संतुलित आहार लें। वसायुक्त भोजन और जंकफूड से परहेज करें।
  • चेहरे के लिए योग और कसरत करें।
  • धूप में ज्यादा देर तक न रहें।

पिम्पल्स से बचाव के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं – ( Diet For Pimples In Hindi)

पिम्पल्स के लिए नारंगी रंग के फल व हरी सब्जियां ही खाएं। टमाटर को त्वचा पर लगाकर जितना फायदा है उतना खाने में भी है। पालक और दाल जरूर खाएं। इनमें फाइबर होता है। तथा रोजाना 8-10 गिलास पानी जरुर पियें, ऑयली फूड, चॉकलेट और जंक फूड न खाएं। हाई फैट फूड और ज्यादा मीठी चीज़ों से परहेज करें।

निष्कर्ष

उपरोक्त दिए गए घरेलू उपायों से आप अपने पिम्पल ठीक कर सकते हैं। उचित स्किन केयर रूटीन के साथ आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना होगा। यदि समस्या ज्यादा हो तो आप किसी अच्छे चर्मरोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं।

अक्सर पूछे गए सवाल – FAQS

1. यह मुंहासे पॉप करने के लिए बुरा है?

मुंहासों को पॉप न करें, इससे वहां काले दाग पड़ सकते हैं। यदि मवाद भीतर तक हुआ तो घाव गहरा भी हो सकता है, जिससे वहां गड्ढा पड़ने की संभावना रहती है।

2 . क्या बर्फ रात भर पिंपल्स में मदद करती है?

फुंसी पर बर्फ लगाने से सूजन वाले मुँहासे के कारण होने वाले दर्द, लालिमा और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. क्या पानी पीने से पिंपल नहीं होता है?
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपकी कील-मुहांसों की समस्या दूर हो सकती है और यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।पानी शरीर के सभी अंगों का शुद्धिकरण करता है। पानी पीने से आपकी त्वचा साफ़ हो जाएगी और पिम्पले कि दिक्कत भी कम होगी।

Also Read :

 

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!