अपने Passion को कैसे पहचाने ? How to Find Your Passion in Hindi

How to Find Your Passion in Hindi-अपने अंदर के टैलेंट को कैसे पहचाने

हमारा जुनून ( Passion) ही हमें सफलता के करीब पहुंचता है। जब तक हम अपनी प्रतिभा (Talent) को नहीं पहचानते, हम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं क्योंकि जुनून (Passion) के बिना सफलता मिल सकती है लेकिन संतुष्टि नहीं। संतुष्टि के बिना हम सुखी जीवन नहीं जी सकते। परंतु, इस संतुष्टि का राज वहाँ छिपा होता है, जहां व्यक्ति अपने पैशन को पहचानकर उसकी ऊँचाईयों की ओर बढ़ता है। इस लेख में, हम चर्चा करेंगे कि कैसे हम अपने पैशन की पहचान कर सकते हैं और उसे सफलता तक पहुंचाने का सबसे सही तरीका क्या है।

How to Find Your Passion in Hindi

अपने अन्दर के प्रतिभा (talent) को कैसे पहचाने?

यदि हम अपने जुनून (प्रतिभा)  को पहचान लें तो हम अपना जीवन को बदल सकते हैं। अपने जुनून को खोजना मुश्किल हो सकता है लेकिन असंभव नहीं है तो चलिए जानते हैं।  

ऐसा हमारे साथ अक्सर होता है जब हम किसी काम से ना खुश होते हैं, जैसे कि हमारी जॉब, पढाई, जीवनशैली आदि, यदि आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं, आप अक्सर अपने जीवन से निराश हो जाते हैं तो आपको अपने जुनून को खोजने की जरूरत है।

जुनून के बिना आप अपने जीवन में अपनी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर सकते। इसलिए कहा जाता है कि जिस काम में लगन हो, वही काम करना चाहिए। अब सवाल आता है कि है कि अपने जुनून को कैसे खोजें या कैसे पता करें।  

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, एक वो जो अपने काम से बेहद खुश रहते हैं, जैसे कि उनके लिए उनका काम कोई नौकरी नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। ऐसा कोई काम नहीं है जो मजेदार हो, यह passion ही है जो लोगों के लिए उनके काम को मजेदार बनाता है।

1. कुछ ऐसा जो आपको सचमुच पसंद हो 

क्या आपको कोई ऐसा काम पसंद है जिसे व्यवसाय या पेशे में बदला जा सके?

ऐसे बहुत से काम हो सकते हैं उदाहरण के लिए बचपन में हमें बहुत सी चीजें अच्छी लगती थीं लेकिन उनमें से एक में हमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी थी जिसे हम बड़े होकर भी नहीं भूल सकते।

उदाहरण के लिए अगर आपको बचपन में क्रिकेट या कला का शौक था तो आप इसमें भी अपना करियर बना सकते हैं। यानी जिस काम के लिए आपका मन तैयार है, वही काम करना चाहिए। यह कुछ भी हो सकता है जो आपको पसंद हो।

2. आप सबसे ज्यादा किस बारे में सोचते हैं? 

आपको खुद पर नजर रखनी होगी। क्योंकि आपको खुद को शायद अपने कुछ टैलेंट्स के बारे में कोई अंदाजा भी नहीं होता, आपको अपनी गतिविधियों से यह अनुमान लगाना होगा कि आप किसी चीज के बारे में सबसे ज्यादा सोचते हैं। आपको यह पता लगाना होगा कि वह क्या है जिसके बारे में आप हमेशा जानना चाहते हैं? 

ऐसा कहा जाता है की हम अपने पैशन को नहीं चुनते बल्कि हमारा पैशन हमे चुनता है अब ये सुनने में बहुत अजीब लगता है, क्या कुछ ऐसा, जो आप तब भी सोचते हैं जब आप व्यस्त होते हैं? अगर ऐसा कुछ है तो आप इसे अपने करियर के विकल्प के रूप में चुन सकते हैं। 

3. अपनी पसंद के लोगों को देखें 

हम कुछ लोगों को बहुत पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम उन्हें इतना पसंद क्यों करते हैं? आपको वो लोग पसंद हैं या उनका काम। 

अगर कोई है जो अच्छे पायदान पर है और आप उन्हें पसंद करते हैं, तो उनसे पूछें कि उन्होंने यहां पहुंचने के लिए क्या किया। आप उन लोगों से भी बात कर सकते हैं, जिन्होंने अपने passion पर चलकर जीवन में सफलता हासिल की है। परन्तु आपको उनको कॉपी नहीं करना बल्कि आपको इंटरेस्ट और सामर्थ्य के अनुसार निर्णय लेना है। 

4. आप अपना खाली समय कैसे बिताते हैं (How do You Spend Your free time)
यह एक ऐसा सवाल है जो आपको अपना जुनून पहचानने में मदद कर सकता है। जब आप खुद से पूछते हैं कि आप अपने खाली समय में क्या करना पसंद करते हैं या आप अपना खाली समय कैसे बिताते हैं, तो आपको अपने बारे में बहुत कुछ पता चल जाएगा।

आपको पता चल जाएगा कि आप वास्तव में क्या करना पसंद करते हैं। आप अपने खाली समय की गतिविधियों के माध्यम से अपने जुनून को जान सकते हैं क्यूंकि खली समय में हम खुद से जुड़ पाते हैं और हमारे अन्दर क्या चल रहा है यह जान पाते हैं। 

5. आपके जीवन का सबसे अच्छा दिन 

अपने जीवन के सामान्य दिनों को याद करें और अपने आप से पूछें कि कौन सा दिन आपके जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा। वो दिन आपके लिए इतना खास क्यों था? शायद उस दिन कुछ ऐसा हुआ हो जो आपको पसंद हो। आपकी लाइफ में ऐसे बहुत से दिन हो सकते हैं या वे आपके बचपन के दिन भी हो सकते हैं। 

  • जैसे, शायद आपने आपके बॉस को उसके ऑफिस को रीअरेंज करने में मदद की हो, ताकि आपका काम बहुत आराम से चल सके। ओर्गेनाइजेशन एक बहुत मददगार टैलेंट है।

6. अपने बेट्स मित्रों से पूछो 

हमारे दोस्त हमारे बारे में हमसे ज्यादा जानते हैं। आपके दोस्त भी आपके जुनून को खोजने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपने दोस्तों से पूछें कि ऐसा क्या है जो उन्हें आप में पसंद है, क्या देखकर उन्होंने आपसे दोस्ती की। पर यह चीज आपको आपके बेस्ट फ्रेंड ही बता सकते हैं क्यूंकि हमारे दोस्त तो बहुत होते हैं परंतु बेस्ट फ्रेंड बहुत काम होते हैं जो आपको आपके जुनून को खोजने में मदद करेगा।

7. अकेले समय बिताएं 

आजकल की बिजी जीवनशैली के चलते हम खुद के साथ समय नहीं बिता पाते , खुद के साथ समय बिताएं क्यूंकि एकांत में हमारा मन बहुत शांत होता है। हमारे मन में कोई अतिरिक्त विचार नहीं आते। ऐसे समय में हम खुद को बेहतर जान पाते हैं और जिस काम को आप सबसे ज्यादा करना चाहते हैं, वह काम आपका पैशन भी हो सकता है।

8. अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें:

कुछ छुपी हुई स्किल्स सभी के अन्दर होती हैं शायद आपके अंदर पहले से ही कुछ बेसिक स्किल्स मौजूद होंगी। ऐसी कोई भी स्किल जो आपके अंदर है, वो आपके लिए आपके असली टैलेंट में बदल सकती है, लेकिन आपको उसे बनाने के लिए टाइम लेना होगा और आपको आपकी लाइफ की सारी अलग-अलग एक्टिविटीज को महसूस करने में काम करना होगा। 

निष्कर्ष – हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको अपना जुनून खोजने में मदद करेगा। तो अभी तय करें, आपको अपना जुनून मिल जाएगा। इस पोस्ट में अपने पैशन को पता करने के कई तरीके बताएं हैं इस पोस्ट में बताये टिप्स और सलाह को अगर आप फॉलो करें तो आप आसानी से सफलता प्राप्त कर सकतें हैं, क्योकि हर किसी के जीवन में यह स्थिति आती है जब हमें समझ नहीं आता कि हमें अपने जीवन में क्या करना चाहिए, क्या यह करना सही होगा ?, इस तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में चलते रहते हैं, इन सभी प्रश्नो का एक ही कारण है की हम अपने रूचि को नही पहचान पातें। मुझे उम्मीद है की आपको आपके सवालो का जवाब मिल गया होगा। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!