How To Stop Overthinking-ज्यादा सोचना कैसे बंद करें।

How To Stop Overthinking-ज्यादा सोचना कैसे बंद करें।

Contents hide
1 How To Stop Overthinking-ज्यादा सोचना कैसे बंद करें।
1.7 5. Brain Dumping Techniques-इन तकनीकों का पालन करें।

दोस्तों ज्यादा सोचने वाले लोग ज्यादातर अपनी रिलेशनशिप, money, life, past या future और carrer के बारे में ही सोचते रहते हैं। क्या आप भी non stop (Overthinking) सोचने की वजह से रात को सोने में प्रॉब्लम होती है। क्या आप भी पूरा दिन सिर्फ सोचते रहते हो योजना (planning) करते रहते हो और अपना समय और जिंदगी दोनों येही सोचने में waste कर रहे हो कि काश वैसा हुआ होता तो शायद आज ऐसा होता या में ऐसा करूँगा तो वैसा होगा सही, गलत, negative और positive आदि।                                     

                                                                       Stop OverthinkingHow To Stop Overthinking-ज्यादा सोचना कैसे बंद करें। 

ऐसे हजार विचार आपके दिमाग में आते होंगे। और एक सिंपल और छोटा थॉट भी पेड़ कि टहनियों कि तरह एक के बाद एक फैलता जाता हैं और आप कुछ भी नहीं कर पाते लेकिन अब आप इस overthinking की समस्या को (stop) खत्म करना चाहते हो तो उसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़िये। 

                                          How To Stop Overthinking

1.First, You Need To Understand Over Thinking Deeply- सबसे पहले, आपको गहराई से सोचने पर समझने की जरूरत है।

दोस्तों कल्पना कीजिये कि अगर एक टाइम मशीन कि मदद से आपको आपकी बचपन में भेजा जाये जब आप ज्यादा सोचते नही थे। आप वही करते थे जो आपको सही लगता था अगर हम तब आपसे पूछते कि क्या आप overthinking करते हो तो सोचो आपका जवाब क्या होता सोचो, 99.9% आपका जवाब तब येही होता कि ये overthinking क्या होती है? वो इसलिए क्यूंकि overthinking शब्द तो छोड़ो overthinking कैसे करते हैं आपको ये भी नहीं पता होता

लेकिन धीरे-धीरे जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हम सही, गलत, परफेक्ट, imperfect, good और bad दुनिया के लिए क्या सही है और क्या गलत? सफलता, असफलता, अच्छा जीवन, बुरा जीवन, डर आदि ऐसी हजारों बातें हमें पता चलती हैं जो कि जरुरी भी हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन चीजों और rules में इतने फंसते चले जाते हैं कि अब वही उनकी दुनिया से सीखे हुई नॉलेज उनकी दुश्मन बन जाती है और वो हर चीजो और बातों को इन चीजो से विश्लेषण करते रहते हैं

और एक सुलझी हुई जिंदगी जीने कि जगह उलझे हुए थॉट में फसे रह जाते हैं जिसकी वजह से हम एक ऐसे person हो जाते हैं जो सब कुछ देख सकता है सोच सकता है लेकिन कुछ भी कर नही सकता अब इससे ये समझ में आता कि जो हम खुद को बोलते है कि में overthinking करू ये पूरी तरह सच नही है

ये सिर्फ एक आदत है जो हमने वक्त के साथ डेवेलोप कर ली है। अब क्यूंकि ये एक आदत है तो अच्छी बात ये है कि हम इसे बाकि आदतों की तरह ही ब्रेक भी कर सकते हैं लेकिन इस बात कि बहुत अच्छे से deep नॉलेज मिल गयी कि  ओवर थिंकिंग सिर्फ एक हैबिट है लेकिन इससे ठीक कैसे करें?

2. Replace The Habit Of Overthinking With Sufficient Thinking-अधिक सोचने की आदत को पर्याप्त सोच से बदलें। 

 अगर आप कोई आदत को छोड़ना चाहते हो तो आप उस आदत को डायरेक्टली नही छोड़ सकते आपको उसे एक नई आदत से replace करना पड़ेगा तो आपको overthinking को पर्याप्त सोच के साथ बदलना पड़ेगा, तो दोस्तों पर्याप्त सोच का मतलब होता है जितना जरुरी है सिर्फ उतना तो ऐसा तो नही है कि हम सोचना ही छोड़ दे जो कि गलत भी हैं और असंभव भी क्यूंकि हम एक इंसान हैं

और हमारा सोचना ही हुमारी पॉवर है तो जिस चीज के लिए आपको अच्छे से सोचना चाहिए, उसके लिए अगर हम आपसे बोले कि उसके बारे में सोचना ही मत या कम सोचो तो वो गलत होगा क्यूंकि एक ही रूल हर जगह अप्लाई नही होता तो इसका बस एक तरीका है कि हम किसी भी चीज या काम के बारे में उतना ही सोचे जितना सोचना और उसकी importance के हिसाब से जरुरी है। 

और वहीँ अगर आपको कोई बहुत ही बड़ा फ़ैसला लेना हो और तब आप ये सोचे यार मुझे बहुत कम सोचना चाहिए बिना overthinking करे बस जल्द से जल्द कुछ तय करके एक्शन ले लेना चाहिए तो ये भी गलत होगा, तो आपको तय करके रखना है कि आपको किस चीज के बारे में कितना सोचना है। 

3. Make A Habit Of Writing A Diary-डायरी लिखने की आदत डालें। 

ऐसे विचार जो ज्यादा समय तक आपके दिमाग में बने रहते हैं और जो बातें आपको परेशान करती हैं उन पर ध्यान देने की बजाय हर दिन उन सभी बातों को लिखें जो आपके दिमाग में आती हैं और जो चीज ज्यादा वैल्यू नही रखती उसके लिए कई दिन या हफ़्तों तक सोचना सही नही होगा और न ही बड़े decision को जल्दबाजी में लेना तो कंफ्यूज ना होयें इसका सलूशन है आपको ये अंदाजा लगाओ कि रोज आप किस टाइम सबसे ज्यादा सोचते हो।

अब ये टाइम कोई सा भी हो सकता है ये आप अच्छे से जानते हो, तो इसे ठीक करने के लिए आपको पुरे दिन में एक टाइम decide करके रखना है जिसमे आपको सिर्फ सोचना है और कुछ नही करना इस टाइम का नाम आप थिंकिंग टाइम भी रखते हो लेकिन ये टाइम ख़तम होते ही आपको बिलकुल भी नहीं सोचना

जब भी उस थॉट से रिलेटेड कुछ mind में इम्पोर्टेन्ट आये टन उसे कहीं लिख के रख लो फिर ये सोचो के इसके बारे में अभी बिलकुल भी नहीं सोचूँगा वो जो मेने अपना टाइम decide कर रखा है उस टाइम पर सोचूँगा उसके आलावा नहीं इससे आपको ये पता रहेगा के आपको कब और कितना सोचना है और कितना नहीं। 

4. Problem Based Thinking VS Solution Based Thinking-समस्या आधारित सोच बनाम समाधान आधारित सोच।

 हम इंसानों ने आजतक जो विकास कि है या नामुनकिन को भी मुमकिन बनाया है वो out of the world सोचके या जरुरत से ज्यादा सोचके ही बनाया है और ऐसा हो पाया है समाधान आधारित सोच की वजह से लेकिन अगर हम जरुरत से ज्यादा सलूशन पे नही बल्कि अपनी समस्या के बारे में सोचने लगते है, बजाय उन्हें solve करने के उन्हें बड़ा बना लेते हैं और negative सोचने लगते हैं तो येही समस्या आधारित सोच हमारी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है

जहाँ problem based thinking वाला व्यक्ति नकारात्मक सोचके समस्याओं पे फोकस करते हैं। वही solution based thinking वाला व्यक्ति भविष्य के बारे में सोचने में और प्लानिंग में इतना फस जाता है कि फिर वो सोचता ही रहता है लेकिन कोई एक्शन नहीं लेता और अपने वर्तमान क्षण को ख़राब करता है। हमारे लिए दोनों ही तरह कि थिंकिंग जरुरी है क्यूंकि problem life में कभी ख़त्म नहीं होने वाली और सलूशन ही life में उन problem से बहार निकलते हैं। 

तो आपको सोचने से नहीं डरना है और ना ही भागना है लेकिन एक लिमिट में सोचना है क्यूंकि ज्यादातर समस्याओं का कोई ना कोई सलूशन जरुर होता है लेकिन कोई भी सलूशन 100% perfect नहीं होता, तो आप को उस समस्या पे फोकस करना चाहिए जिसे आप control कर सकते हैं ना कि उस पे जो कि आपके control में  नहीं हैं। 

5. Brain Dumping Techniques-इन तकनीकों का पालन करें। 

तो बिना overthinking करे, वास्तव में अन्तिम निर्णय लेने के लिए आप ये स्टेप्स follow करो। 

A. Focus On Solution- समाधान पर ध्यान दें और पता लगाएं  कि आप समाधान के बारे में सोचते हो या सिर्फ समस्या के बारे में।  

B- अपनी समस्याओं को अपने दिमाग में जमा करके रखने कि जगह उन सारी समस्याओं को एक पेपर शीट पे या अपनी डायरी पे या पत्रिका पे लिखो लाइन से। 

C- अब जो आपने अपना सोचने का समय तय किया था उसमे इन सारी पसमस्याओं के सलूशन को उसी डायरी या पेज परर लिखो ताकि वो आपको अपने दिमाग में जमा करके रखने कि जरुरत ना हो और आप उन्हें भूलो नहीं। 

D- अब बिना ज्यादा सोचे एक-एक करके एक्शन लेकर उन समस्याओं को solve करना शरू कर दो और सिर्फ सोचते ही मत रहो ऐसा इसलिए करना है क्यूंकि इस एक्सरसाइज को brain dumping कहा जाता है। जिससे कि हम पेपर पे सोचना शरू कर देते हैं बजाय हमेशा दिमाग में सोचने के,

और जिससे आपको सभी छोटी-छोटी बातो को अपने दिमाग में संभाल के रखना नहीं पड़ता और आपको हमेशा सोचना नहीं पड़ता और ये विश्व व्यापी सिद्ध है कि ऐसा करने से लोग बहुत ज्यादा हल्का महसूस करते है और overthinking नहीं करते। 

6. Do Meditation & Calm Down Your Thoughts-ध्यान करें और अपने विचारों को शांत करें।  

अब ध्यान शब्द सुनते ही ये मत सोचना कि यार मुझसे तो होता ही नहीं है ये बहुत कठिन है, हाँ हम जानते हैं कि मैडिटेशन आसन नहीं है लेकिन असल में ध्यान ही सबसे पावरफुल हैबिट है negative thinking या overthinking को खतम करने के लिए आपको शरुआत में ज्यादा नहीं सिर्फ 5 या 10 मिनट ही करना है इसको और धीरे-धीरे 20-30 मिनट या उससे ज्यादा पे ले जाना है आपको बस mindset बनाके रखना है कि आपको तुरंत संतुष्टि और तुरंत रिजल्ट देने वाली सोच से दूर रहना है

शरुआत में problem होगी तो बिलकुल नार्मल है और सबके साथ होता है आपका बस जब दिमाग इधर से उधर भागे तो आपको उन thought करना और आपको अपना फोकस वापस अपनी ब्रेअथिंग पर लाना है देखना दिन बीतेंगे और हफ्ते बीतेंगे जितना इसे practice करोगे आप उठना मैडिटेशन करने में अच्छे होते जाओगे बस आपको consistency और patience रखना है। 

7. Keep Yourself Busy-खुद को व्यस्त रखें।  

जीवन में व्यस्त रहना एक आदत  है और कुछ लोग इस आदत को develop करने  में सक्षम होते हैं, पर कुछ लोगों को व्यस्त कैसे रहा जाए, पता नहीं होता  है और वह अपने समय को सही तरीके से उपयोग करने की बजाय इधर-उधर की  चीजों में अपने समय को गवा देते हैं। इसलिए life में overthinking की समस्या को कम करने लिए खुद को जितना हो सके busy रखें, Stop Overthinking

और इसके लिए आप अच्छी motivational और inspiring पुस्तकें पढ़ें, अपनी life में एक लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करने में अपने आपको व्यस्त रकें, अपने शौक को develop कीजिये, नई चीजें सीखें और अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं, नये लोगो से मिलें, अच्छे दोस्त बनाये, ऐसे काम को करें जिससे आपको ख़ुशी मिले।   

8. Listen To Your Favorite Music-अपना पसंदीदा संगीत सुनें।  

 संगीत आपके आनंद के स्तर को बढ़ाता है और आपकी overthinking और तनाव की आपकी भावनाओं को कम  करता है और आपकी creativity, फोकस और कंसंट्रेशन कि पॉवर को इनक्रीस कर सकता है। अगर आप किसी शानदार  गीत को सुनते हैं तो आपके दिमाग के बाहर जो खूबसूरत दुनिया है, आप उससे जुड़ जाते हैं

और इसके लिए आपको शास्त्रीय, सॉफ्ट पॉप या अपना पसंदीदा music सुनना चाहिए और संगीत आपको अच्छा संगीत सुनने के लिए अपनी आँखें बंद करें, संगीत के स्वरों में डूब जाएँ और वर्तमान पल में जीने की कोशिश करे।

9. Spend Time With Nature-प्रकृति के साथ समय बिताएं। 

आजकल के Busy Lifestyle के चलते हम लोग प्रकृति को उतना वैल्यू नही देते और खुद एक जगह सीमित रहने की बजाय बाहर निकलें और पेड़-पौधों और हरियाली पर नजर डालें और प्रकृति की ताजगी के एहसास का अनुभव करें ऐसा करने से आपको वर्तमान पल में जीने का मतलब समझ में आयेगा और एक ऐसी दुनिया को देखेंगे जो उस दुनिया से कहीं बेहतर है जो आपने अपने दिमाग में बसा रखी है।

और जब आप प्रकृति के साथ कुछ समय बिताओगे तो आप ज्यादा स्वस्थ, और खुश महसूस करेंगे, और इसके साथ-साथ आपके सोचने-विचारने में भी कमी आएगी। तो कम से कम सप्ताह में 2 या 3  बार टहलकर किसी पार्क के चक्कर लगायें, या सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करें।   

10. Take Care Of Your Health-अपनी सेहत का ख्याल रखिये। 

Overthinking को (stop) दूर करने के लिए अपने खली समय का उपयोग खुद के लिए करें और अपनी health को समय दीजिए। योग करीये, morning walk पर जाइए, रनिंग और व्यायाम जैसी activities करिए जिससे आप व्यस्त भी रहेंगे तो आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। और आपको परेशान कर देने वाले विचारों से ध्यान हटाने और अपने शरीर पर ध्यान देने में काफी मदद मिलती है

और अगर आप किसी खेल-कूद या शारीरिक परिश्रम वाले काम में अपना समय लगायें, जैसे पॉवर योग, cycling, workout, gym या कोई खेल जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी  इत्यादि, तो आपका ध्यान अपने शरीर पर ही इतना केन्द्रित हो जाएगा कि आपके पास बेकार की बातें सोचने के लिए समय ही नहीं बचेगा और आपकी overthinking की समस्या दूर हो जाएगी। 

                                        ———-*******———–

दोस्तों! यह लेख How To Stop Overthinking आपको कैसा लगा? यदि यह हिंदी लेख आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को शेयर कर सकते हैं। इसके अतरिक्त आप हमें comment कर सकते हैं।

Also Read-

Leave a Comment

error: Content is protected !!