How To Control The Mind-मन को कैसे नियंत्रित करें।

 How To Control The Mind-मन को कैसे नियंत्रित करें।

सबसे पहला प्रश्न जो में आपसे पूछना चाहता वो ये है कि क्या आप अपने दिमाग को कण्ट्रोल कर पाते हो। अपने मन को नियंत्रित कर पाते हो, चाहे आपको पढाई करना है या कोई बिसनेस तो दिमाग को नियंत्रित करोगे तभी आप उस काम को अच्छे से कर पाओगे और बाकियों को पछाड़ पाओगे क्यूंकि दुनिया के ज्यादातर इंसान अपने दिमाग या मन को समझ ही नही पाते और आपको ऐसा नही बनना है।  How To Control The Mind-मन को कैसे नियंत्रित करें।

 How To Control The Mind- मन को कैसे नियंत्रित करें।

और उसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िये क्यूंकि में एसी बातें आपको बताने जा रहा हूँ जो दुनिया के सबसे सबसे सफल और महान लोगो ने बताया है और ये ज्ञान आपको ना कोई school दे सकता है और नही कोई कॉलेज इसलिए लास्ट तक जरुर पढिये।   

How To Control Mind Bhagavad Gita मन को कैसे नियंत्रित करें भगवद गीता। 

जब तक आप अपने आप को अपने मन के नियंत्रण में रहने दोगे तब तक आपको वो control करता रहेगा। आपको नाच नाचता रहेगा। एक बहुत ही अच्छा उद्हारण “भगवान श्री कृष्णा ने भगवतगीता में दिया था। आपका शारीर एक रथ के जैसा है, उस रथ को चलने वाले का नाम है आपका मन पर उस रथ में जो श्रेष्ट आत्मा जो बैठा हुआ है जो रथ का मालिक है वो आप हो। एक बात हमेशा याद रखना आपका दिमाग या आपका मन आप नही हो जो असल आप हो वो अपने दिमाग से अलग हो आप उस रथ के मालिक हो

और आपका मन आपका नौकर है, समस्या ये है कि वो नौकर ही आपके शारीर को चला रहा है और रथ का सारथि भी वही है। वो आपकी परवाह किये बगेर कुछ भी करने लगता है और आप बेठे-बेठे उसे देखते रहते हो अगर आप सच में कोई चीज करने के लिए कहोगे तो आपका मन उस चीज को मन नही कर सकता पर आप उसे कुछ बोलते ही नही हो। 

How To Control The Mind मन को नियंत्रित करने का तरीका

दिमाग को नियंत्रण करने का एक तरीका होता है। तो सबसे बड़ी राज की बात ये है कि दिमाग को नियंत्रण करना ही नही है। गजब हेना देखो, यदि आप दिमाग को नियंत्रण करने का प्रयास करोगे तो आप उसमे डूबते चले जाओगे। जितना उसे कण्ट्रोल करने कि कोशिश करोगे उतना ही वो आपके हाथ से निकलता रहेगा और आपको नाचता रहेगा। आपको कुछ काम करना है जो आपको पता है कि आपको करना ही होगा। फिर भी आपका मन नही करता फिर आप क्या करते हो?

आप वही टिपिकल सोचते हो कि में दिमाग को कण्ट्रोल करके पढूँगा। तो आप जबरजस्ती भी पढ़ सकते हो पर जानते हो वो पढाई किसी काम की नही होगी। जितना आप दिमाग को कंटोल कर पढना चाहोगे उतना ही पढाई inifficient होगी।  मतलब येही कि आपका दिमाग कण्ट्रोल नहीं हो सकता। सबसे बड़ा सत्य ये ही है। हाँ आपको शायद लग रहा होगा कि ये क्या कह रहा है ?   

 Secret Of Mind Control मन को नियंत्रित करने का रहस्य। 

वही (सीक्रेट) सत्य बता रहा हूँ दोस्तों! दिमाग को कण्ट्रोल करने का असल मतलब होता है उसे observe करना यानि  ग़ौर से देखना लेकिन  मेने आपको ये बताया है कि आप और आपका दिमाग अलग है तो अलग है तो इसका मतलब एक दुसरे  को देख सकता है। आप अगर जरा सा (attentive) सचेत होकर अपने दिमाग में जो चल रहा है उसे देखोगे तब आपको पता चल जायेगा कि आपका दिमाग कैसे आपको कण्ट्रोल कर रहा है

और जब आप अपने दिमाग को यानि अपने विचारो को observe करते हो उसे देखते हो दूसरे व्यक्ति के रूप में तो आप उसकी हरकतों को देख पाते हो और जब आप अपने दिमाग कि हरकतों को देखोगे तो वो खुद बा खुद कण्ट्रोल हो जाती है क्यूंकि अब आप उससे अलग हो गये हो ना इसलिए तब आपका दिमाग वही करता है जो आप चाहते हो। 

Observe Your Mind अपने दिमाग का निरीक्षण करें। 

आप एक जगह पर बैठकर ये सोच सकते हो कि आप एक समुंद्र के किनारे खड़े हो और आपके सामने लहरें आ रही है और जा रही है। आपके जो विचार है जो थॉट्स है वही वो लहरें हैं आप समुंद्र की लहरों को थोड़ी ना नियंत्रण करते हो आप सिर्फ उसे देखते हो और observe करते हो। आपे दिमाग में जो चल रहा है उसे observe करिये, observe करना मतलब उसे देखना, जैसे मान लो कि आपको कुछ जरुरी काम करना पर आपका मन नहीं कर रहा तो देखो कि आपके दिमाग को उस जरुरी काम का मन नहीं कर रहा

और जब आप ये देखोगे कि अरे यार मुझे काम करने का मन नही कर रहा, मेरे दिमाग को काम करने का मन नही कर रहा। तो हाँ मैं इसे देख सकता हूँ , तो आप उसे अलग होने लगोगे, अपने दिमाग की उस सोच से अलग होने लगोगे, जब आप उस दिमाग के विचार को देखते हो तब आप उससे अलग हो जाते हो

और अलग होने के बाद आप जो भी करना चाहें आप अपने दिमाग को कुछ भी करने के लिए बोल सकते हो। उस समय आप अपने दिमाग से बहार निकल कर खुद के ही दिमाग को देखते हो कि आजकल ये बहुत चंचल हो गया है अब इसे सुधारना होगा जब आप अपने दिमाग और विचारो को देखोगे तो उसे कण्ट्रोल करने कि जरुरत ही नही पड़ेगी। 

Mind Control Problem मन पर नियंत्रण की समस्या

 सबसे बड़ी समस्या येही है कि दिमाग को कण्ट्रोल करने की ये जो ये प्रवृत्ति है उसे ऐसा बना दिया गया है कि हाँ ये दिमाग है और ये मैं उसे कण्ट्रोल करूँगा। जैसे कि वो कोई गाड़ी हो पर वैसा नही होता दोस्तों आपके अन्दर जो कमी है  क उसे आप तब तक नहीं देख पाते जब तक आप उसे बहार नही निकल पाते। जब आप सचेत होते हो तभी आप उस चीज को देख पाते हो और उसका हल ढूंड पाते हो।

Test Yourself- अपने आपको परखें

जैसे मानलो कि आपकी body अभी फिट नही है या फिर आप ओवर वेट या अंडर वेट होतो जब आप बच्चे थे तब तो आप अपनी जिंदगी में मगन थे और आप सचेत नही थे। आपको पता ही नहीं था कि में हूँ पर जब आप बड़े हुए आपको अपने होने का एहसास होने लगा। आपको ये पता लगने लगा कि हाँ बाहर मेरी प्रतिष्ठा है, मुझे बहार लोगो से ऐसे बात करना चाहिए और भी बहुत कुछ तो देख रहे हो कि यहाँ पर क्या हो रहा है?

और जब आप अपने आपको परखते हो जब आप अपने आपको बहार से देखते हो तब आप सचेत हो जाते हो तभी अप नई skills डेवेलोप कर पाते हो और अपने आपको सुधार पाते हो। आप एक अंडर वेट या ओवर वेट हो अगर आपका कोई मजाक उड़ा दे तब आप उस चीज के बारे में सचेत हो जाते हो

और जब आप अपने दिमाग से बहार निकलकर अपने शरीर को देखते हो तब आपको लगता है कि यार में सच में fit नहीं हूँ और जब इसका आभास होता है तभी आप एक्शन लेने शरू करते हो। तब आप काम करना शरू करते हो जितने दिन तक उसके अन्दर रहे थे उस वक्त तो आपको पता भी नहीं था कि आपकी ये प्रॉब्लम है तो आपके दिमाग में भी यही लागु होता है। 

Control Your Thoughts अपने विचारों पर नियंत्रण रखें

अपने विचारो को करने के लिए सबसे पहले आपको, अपने आपको अपने दिमाग से अलग करना होगा और अलग होने के बाद ये देखना होगा कि आपका दिमाग कितना चंचल है और तब ये देख सकते हो कि आपका दिमाग आपको जिंदगी में कहाँ ला दिया। असल में आप और ज्यादा deserve करते थे। आप अभी जहाँ हो उससे लाख गुना अच्छी जगह को पा सकते हो पर ये तभी हो सकता है जब आप अपने दिमाग को नचाओ न कि वो आपको,

और अब ये आपका दिमाग आपको कण्ट्रोल कर रहा है बहुत लोग पूछते हैं कि मैं किसी भी बुरी आदत को कैसे छोडू तो दोस्तों येही येही एक मात्र तरीका है अपनी किसी भी बुरी आदत को जड़ से ख़तम करने का और वो तरीका है उस चीज को देखना उस आदत को परखना उससे बहार निकल कर अपनी ही उस आदत को देखोगे तब आप उसे चुटकियों में कण्ट्रोल कर पाओगे। 

इस लेख में मैंने जो बताया अगर में आपको एक लाइन में बोलों तो वो ये है कि आप अपने आपको देखो हमेशा देखते रहो कि आपका दिमाग आपको कहाँ ले जा रहा है और अगर आपको ऐसा लगे कि ये मुझे गलत रस्ते पर ले जा रहा है। तब आप उसे तुरन रोक दो और क्यूंकि आप उस समय अपने आपको अपने दिमाग को देख रहे होगे आप उससे अलग होंगे इसलिए आप उसे एक सेकंड में रोकने में कामयाब रहोगे। 

                                           ———-*******———–

दोस्तों इस आर्टिकल में मेने आपको कोई टिप्स और ट्रिक्स नहीं बताई है क्यूंकि में चाहता हूँ कि आप इस आर्टिकल को गहराई को समझने की कोशिश कीजिये अगर आप इसकी गहराई को समझ गये तो आपको किसी भी टिप्स और तरीके की जरुरत नहीं पड़ेगी आपने मन को नियंत्रित करने के लिए।  

दोस्तों! यह लेख  How To Control The Mind आपको कैसा लगा? यदि यह हिंदी लेख आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को शेयर कर सकते हैं। इसके अतरिक्त आप हमें comment कर सकते हैं।  

Also Read-

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!