How Wake Up Early In The Morning

 How Wake Up Early In The Morning (सुबह जल्दी कैसे उठें।)

सुबह जल्दी उठना (wake up early in the morning)  आपकी जिंदगी की सबसे अच्छी आदतों में से एक है। क्यूंकि दुनिया के सभी  सफल लोग सुबह जल्दी उठते हैं। क्यूंकि सुबह-सुबह आपका दिमाग बहुत तेज काम करता है। तो कोई ऐसा काम जिसमे आपको दिमाग का ज्यादा use करना पड़े, उसके लिए सुबह का टाइम सबसे अच्छा होता है। सुबह जल्दी उठने से आपकी रचनात्मक शक्ति बढती है। 

How Wake Up Early In The Morning (सुबह जल्दी कैसे उठें।)

 जल्दी सोकर उठने वाले लोगो कि ये आदत इंसान को स्वास्थ्य और समृद्ध बनती है। और वहीँ उनका दिन भी बाकि लोगो से जल्दी शरू हो जाता है। और जो लोग सुबह कि ताजा हवा और sunlight लेते हैं। उनका शरीर बाकी लोगे के मुकाबले अधिक स्वस्थ रहता है। तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपके साथ 11 मोस्ट प्रैक्टिकल तरीके शेयर करेंगे। जिनकी मदद से आप 100% गारंटी रोज सुबह जल्दी उठ पायेगे।

1 Reason For Sleeplessness (नींद ना आने के कारण)

दोस्तों अगर देखा जाये तो, सुबह जल्दी उठने से कई गुना ज्यादा मुश्किल रात को टाइम पर सोना होता है और ये होता है हमारे phone की वजह से, और सुबह जल्दी न उठ पाने का मतलब यही है कि आपकी नींद पूरी नहीं हो पाई है या फिर आप पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। रात को जल्दी नींद ना आने के सिर्फ 2 कारण हो सकते हैं।

A – कोई psychological समस्या जैसे- तनाव, चिंता, अत्यधिक सोच या उदास आदि यदि ऐसा हो तो कृपया आप डॉक्टर से कंसल्ट करें।

B – लोग आजकल फोन और बाकि चीजों में अपना सारा वक्त बिताते हैं। जिस वजह से लोगों के सोने का रुटीन भी बहुत कुछ बदल गया है। जो की सही नहीं है, दरअसल सोने की रुटीन आपकी सेहत पर भी खराब असर ड़ालता है और साथ ही इससे आपको हमेशा आलस जैसा महसूस होता है।

2 Know How Much Sleep You Need (जानिए आपको कितनी नींद की जरूरत है)

अगर आप चाहते हो कि आप सुबह जल्दी और सुपर charged feel करो, तो यह बहुत ज़रूरी है कि आप तय कर लें, कि आपके लिए कितने घंटो कि नींद पर्याप्त होगी। एक स्टडी के हिसाब से एक नींद sleep से वंचित व्यक्ति लगभग वैसे ही व्यवहार करता है जैसे कि एक alcoholic, तो अगर आप सुबह उठकर थका हुआ, आलसी या चिढ़ा हुआ महसूस करते हैं तो इसका कारण है कम गुणवत्ता वाली नींद या कम नींद लेना।

क्यूंकि सोना सेहत की लिए जरुरी है औऱ हमें 7 से 8 घंटे तक की नींद लेनी चाहिए। ताकि आपका शरीर आराम महसूस करें साथ ही आप फ्रेश रहें। अगर आप सुबह 5 बजे उठते हैं तो ऐसे में आप 10 बजे तक सोने की कोशिश करें ताकि आपको पूरा आराम मिल सके। इससे आपको (wake up early in the morning) जल्दी उठने में आसानी होगी।

3 Drink Water In The Morning (सुबह उठकर पानी पिएं।)

सुबह उठकर हमें गरम पानी पीना चाहिए। अपनी शरीर को हाइड्रेट करने के लिए, कल्पना कीजिए रात में 7-9 घंटे बिना पानी के आपकी body कितनी dihydrate हो जाती है और इसीलिए लोग सुबह आलसी और थका हुआ  feel करते हैं। तो आप सुबह उठते ही कम से कम 750ml या 2 गिलास गुनगुना पानी पीयो, हो सके तो उसमे आधा नींबू और आधा चम्मच हल्दी डालकर भी पे सकते हो। इससे आप रोज सुबह fresh feel करोगे और ये आपकी मेताबोलिओस्म और इमुनिटी को भी improve करेगा ।

 4 Workout Daily (रोजाना कसरत करें)

आपने नोटिस किया होगा कि सुबह उठने के कुछ देर बाद ही आपको नींद आने लगती है। क्यूंकि आपकी body अभी भी completely awake नहीं है। तो अगर आप सुबह में अपनी एकाग्रता improve करना चाहते हो तो कोशिश करें कि आप daily कुछ शारीरिक परिश्रम करें। जैसे आप सिर्फ 15-20 मिनट के लिए walk, Running, yoga या थोड़ी stretching भी कर सकते हैं। दरअशल व्यायाम हमारे शरीर के  energy लेवल और मूड को boost करती है। 

5 After Workout Take Shower (कसरत के बाद स्नान करें)

Daily व्यायाम के 20-30 मिनट बाद आपको स्नान (शावर) करना चाहिए। और आपको गर्म पानी से नहीं बल्कि सामान्य तापमान से थोडा ठंडा पानी से नहाना चाहिए। इससे आपकी body का blood सर्कुलेशन improve होगा। जिससे आपको दिन भर नींद और आलस नहीं आएगा और आप एक्टिव एंड अलर्ट feel करेंगे। और आप Wake Up Early In The Morning उठ  सकेंगे।

6 Importance Of Breakfast ( नाश्ते का महत्व)

सुबह का नाश्ता आपकी body के लिए फ्यूल का काम करता है। तो अगर आप पूरे दिन active feel करना चाहते हो तो आप एक healthy नाश्ते से दिन कि शरुआत करो, कोशिश करो सुबह-सुबह आप ज्यादा मीठी चीजें न खाए, आपके भोजन में dry fruits, फल, सब्जी, ओमेगा-3 से भरपूर पोषक तत्व और अनाज जरूर होना चाहिए। ताकि आपको अंदर से active feel हो और  आलस ना आये।

 7 Your Purpose Should Be Strong (आपका उद्देश्य मजबूत होना चाहिए)

क्या आपको याद है कि जब हमारा कभी early मोर्निंग कोई exam होता है, तो कैसे हम सुबह 4 या 5 बजे उठ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि हमारा सुबह जल्दी उठने के पीछे एक बहुत ही स्ट्रोंग कारण होता है। तो रोज सुबह जल्दी उठने के पीछे आप का भी कोई स्ट्रोंग reason या purpose होना चाहिए। अब ये आपकी पढाई, काम या प्रैक्टिस या व्यायाम हो सकता है। आपको सुबह जल्दी उठने के बाद वो activity करनी है जो आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आपके सुबह उठने के बाद के 3–4 घंटे बिलकुल भी फ्री नही होने चाहिए। और सुबह जल्दी उठने के आपके पास कोई solid reason होना चाहिए।

8 Prepare Your Day A Day In Advance (एक दिन पहले अपना दिन तैयार करें)  

आपको अपने समय को निश्चित करके चलना है। अगर आपके पास पूरा दिन फ्री रहेगा तो आप सुबह जल्दी नहीं उठोगे। और सुबह उठने के बाद अपना Day प्लान करने की ग़लती आपको नही करनी है। बल्कि आपको रात को सोने से पहले ही अपने अगले पुरे दिन की तैयारी करके सोना है। जिससे आप उठने के बाद ये सोचने में अपना समय बर्बाद ना करें, कि आज मुझे करना क्या है। आपको सुबह उठने के लिए एक तात्कालिकत निर्माण करके रखनी है। और इससे आप (Wake Up Early In The Morning) उठ पाओगे।

9 Slowly ease yourself into waking up early (जल्दी उठने के लिए धीरे-धीरे खुद को ढालें)

जब भी हम कुछ नया शरू करते हैं। अपने comfort zone से बहार निकलकर, तो हमें शुआत में काफी मुश्किल तो होती है। अगर आपको भी सुबह 9 बजे उठने कि आदत है और आप चाहते हैं, कि कल आप सुबह 6 बजे उठें, तो वो मुमकिन नही हो पायेगा। तो सबसे पहले शुरू में कोशिश कीजिये कि, आपको अपने नार्मल टाइम से 15-20 मिनट पहले सोना है और 15-20 मिनट पहले उठना है। इस आदत को आप discipline के साथ कुछ हफ्तों तक follow कीजिये। और इस तरह धीरे-धीरे आप अपने टारगेट टाइम पर उठ पाएंगे।

10 Put Your Alarm Clock Away From The Bed (अपनी अलार्म घड़ी को बिस्तर से दूर रखें)

अलार्म बजने के बाद हम खुद ये कहते हैं यार बस 5 मिनट और सो लूँ फिर उठ जाऊंगा फिर या तो हम अलार्म का स्नूज़ बटन दबाते रहते हैं या सोचते रहते है कि थोड़ी देर बाद उठ जाऊंगा और उठने कि जगह दोबारा सो जाते हैं तो अबसे आप जब भी सोने जाएँ आपको अपने अलार्म के  स्नूज़ आप्शन को हमेशा के लिए off कर देना है और सिर्फ एक ही अलार्म लगाना है। अलार्म clock या फ़ोन को खुद से दूर रखना है ताकि आपको उसे बंद करने के लिए bed से उठके चलके जाना पड़े।  और जेसे ही अलार्म बजे बिना कुछ सोचे समझे bed से उठ जाओ और  फिर उठते ही अपने bed पर लेटे-लेटे फ़ोन का उसे नहीं करना है।

11 Calm Your Mind (अपने मन को शांत करो।)

रात को जब भी आप सोते हो, तब आप ये देखोगे कि आपका दिमाग इधर-उधर सोचना शरू कर देता है। जब आप सोने के लिए अपनी आँखे बंद करते हो तो आपने नोटिस किया होगा कि आपका दिमाग कुछ picture को दिखता है। जैसे फोटो या विडियो जैसे ख्याल आते हैं। दिन भर आपने जो भी देखा उससे जुडी ख्याल या फिर ऐसे ही कुछ भी आता है। दिमाग में एक चहचहाना (chatter) हमेशा एक आवाज बोलती रहती है। इसे मेंटल chatter कहते है।

सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज जिसके चलते आपको नींद नही आती, वो असल में दिमाग कि घुसुर–फुसुर होती है, यानी audio ही होती है। मतलब में कहना चाहता हूँ। कि आपके दिमाग में जो images आती हैं। उनको तो आप चलने दो क्यूंकि आप उनको नियंत्रण नही कर सकते, पर दिमाग कि वो आवाज जो दिमाग को भारी कर देती है। और इसलिए आपको नींद नही आती तो आपको इसी आवाज को शांत करना है।

शायद आपको अजीब लगे पर अगर आप अपने दिमाग के अन्दर कि चपर-चपर को बंद कर दोगे, तब आपको आँखेबंद करने के 10 मिनट के अन्दर ही आपको नींद आ जाएगी और आप एक अच्छी और गहरी नींद का आनंद ले पाओगे। जिसमे आपका दिमाग एकदम गहरी नींद में रहेगा। और इसी के चलते अगर आप रात को 12 बजे भी सोओ और सुबह 5 बजे भी उठो तब भी आपको फ्रेश feel होगा।

                                                        ————*******————

दोस्तों! यह लेख How Wake Up Early In The Morning आपको कैसा लगा? यदि यह हिंदी लेख आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को शेयर कर सकते हैं। इसके अतरिक्त आप हमें comment लिखकर जरुर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारो से कुछ सीखने और सुधारने का मोका मिले।

 

यह भी पढ़ें-

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!