Teachings Of Bhagavad Gita-भगवद गीता जीवन सिख

Teachings Of Bhagavad Gita-भगवद्‍गीता की ये बातें आपका जीवन बदल सकती हैं। 

(Teachings Of Bhagavad Gita) – श्रीमद् भगवद्गीता हिन्दुओं के बहुत ही पवित्र ग्रन्थों में से एक है इसमें 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। भगवत गीता इस धरती की सबसे कीमती ज्ञान का श्रोत है। इस ज्ञान कि असल में कोई कीमत नहीं है इस ज्ञान में इतनी ताकत है कि ये आपकी life को  बदलकर रख देगी और इसे इतना जरुरी सिर्फ ऐसे ही नहीं माना गया इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह भी है इसलिए इस लेख को लास्ट तक पढिये क्यूंकि गीता कि बातें अगर कोई भी इंसान जान ले तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। गीता का ज्ञान प्रतिभा और बुद्धिमता से भरा हुआ है। 

                                             Teachings Of Bhagavad Gita

Teachings Of Bhagavad Gita

                                         Teachings Of Bhagavad Gita

1 अपने काम को करते रहो, बिना किसी फल कि चिंता किये। 

Teachings Of Bhagavad Gita

ये एक बहुत प्रसिद्ध quote है, कर्म करते जाओ, फल की इच्छा मत करो। आप चाहे कुछ भी काम करो उस काम को लालच, अहंकार से मत करो बल्कि प्यार, दया, समर्पण से करो। मतलब कोई भी काम कर रहे हो उसे मन से करो और पूरा ध्यान उसमे लगा दो। बहुत लोग पूछते हैं कि ये कैसे हो सकता है मतलब अगर कोई काम आप कर रहे हो वो तो फल को देखकर ही ना कर रहे हो मतलब आपके मन में एक सोच है कि आप इस काम को करोगे तो आपको वो मिलेगा तभी ना आप कर रहे हो, तभी तो आपके अन्दर प्रेरणा आ रही है

तो अगर फल कि चिंता न करें तो काम कैसे करेंगे? देखो बात यहाँ पर काम को फोकस के साथ करने की है। तो सिंपल बात ये है कि कोई भी काम आप तभी पुरे पॉवर के साथ कर सकते हो जब आपक्वे दिमाग में उस काम के बदले और कुछ नहीं चल रहा हो मतलब जब काम कर रहे हो तब किसी भी और विचार को आपको ignor करना चाहिए बस काम तो काम, चाहे वो विचार उस काम के फल की ही क्यों ना हो? आपको उसे नाज़रंदास कर देना चाहिए

क्यूंकि फल के बारे में सोचोगे तो आप उस काम में अपना 100% focus नहीं दे पाओगे इसलिए प्रेजेंट मोमेंट यानी वर्तमान काल में रहकर उस काम में ध्यान दो और उसके फसल के बारे में भूल जाओ अपने काम को हमेशा मन से करना चाहिए और उस काम से आपको क्या प्राप्त करना है उसके बारे में आप ज्यादा ना सोचो तो ही आपके लिए अच्छा होता है। सिर्फ काम पे ध्यान देने से आपकी किसी भी काम को peacefully कर पाओगे। 

2 पांचो इन्द्रियों के जरिये गलत तरीके से पाया हुआ सुख शरू में बहुत मीठा लगेगा लेकिन बाद में वो आपको जहर की तरह खत्म कर देगा।

इसका मतलब ये है गलत तरीके से मिली हुई सुख का लालच आपको बहुत नीचे गिरा देगा। नशा करना, या एसी कोई भी चीज जो गलत है वो आपको थोड़ी देर के लिए सुख दे सकता है पर लम्बे समय कि बात करें तो वो आपको नीचे गिरा देगा इसलिए जिंदगी में कोई ऐसा काम जो आपको पता है कि गलत है उसे कभी मत करो इसके बदले कुछ ऐसा काम करना चाहिए जिससे आपको परम सुख मिले जो आपके दिमाग की केमिकल लोचे से उत्पन नहीं होती है

बल्कि वो इस दुनिया के परे ककी चीज है और ऐसा आनंद आपको कैसे मिल सकता है? ऐसा सुख आपको मिलता है किसी से प्यार करके, लोगो की मदद करके माता- पिता की सेवा करके, गरीबो कि मदद करके।        

3 जिन्दगी में सफलता का सबसे बड़ा राज है- संतुलित जीवन

Teachings Of Bhagavad Gita

जिंदगी कोई भी काम सोना, खाना या जिंदगी की कोई भी चीज हो हर चीज को balanced mode में करो। यानि ना कम और नहीं ज्यादा ना आपको ज्यादा सोना चाहिए और ना ही कम, ना आपको ज्यादा खाना चाहिए और ना ही कम, आपको हर चीज़ को बैलेंस में रखना चाहिए perfectly balanced. अपनी ऊँगली पर किसी चेज को रखके देखो अगर थोडा सा भी इधर या उधर झुके तो गिरना पक्का है पर अगर बिच में रहे तो हमेशा टिके रहोगे ये सामान्य सी बात है पर तब भी ये बहुत जरुरी सिख है। 

4 अगर आप अपने दिमाग को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हो तब आप उसके गुलाम बन जाते हो

Teachings Of Bhagavad Gita

ये quote आपकी जिंदगी बदल सकती है। आपके जिन्दगी में कोई न कोई एसी चीज़ होगी चाहे वो किसी भी तरह का नशा या कोई बुरी आदत जिसे आप छोड़ना चाहते होंगे पर छोड़ नहीं पा रहे हो तो ये उद्धरण उसी तरह इशारा करता है। आपको अपने दिमाग को control करना सीखना चाहिए। अगर नहीं नियंत्रण करोगे तो आपका दिमाग आपको नियंत्रण करेगा।  इसलिए जब भी कुछ करने कि सोचते हो तो उसके ऊपर विचार कर लेना चाहिए कि ये काम सही है कि नहीं। 

आपको हमेशा अपने दिमाग की नहीं सुननी चाहिए। ये एक बड़ी बहस है कि आपको अपने दिल के बात सुननी चाहिए या दिमाग की तो  इसका उत्तर है बैलेंस, आजकल आप जो भी तय करते हो वो 80% दिमाग से ही करते हो दिमाग की लालच में आकर क्यूंकि दिमाग सिर्फ लालच वाली चीजों को ही देखता है तो आपको दोनों को दिमाग और दिल(मन) दोनों को बराबर priority देना चाहिए ताकि आपका दिमाग आप पर हावी न हो। 

5 इस दुनिया में वो कभी खुश नहीं हो सकता जो हर चीज पर शक करता है और नकारात्मक सोचता है

इस दुनिया को आप जैसे देखते हो ये आपको वैसे ही दिखता है हर किसी का दिमाग एक चश्मे कि तरह होता है जिसे लगाकर वो इस दुनिया को देखता है। वही एक ही घटना किसी एक इंसान के लिए अच्छी होगी और दुसरे के लिए दुःखद घटना। टीवी में आपने ऐसे बहुत सारे reality शोज देखे होंगे जिसको देखकर आपको ऐसा लगता होगा कि लोग ये कैसे देखते हैं मुझे समझ नहीं आता पर फिर भी लोग देखते हैं तो इस मामले में ये शोज आपके लिए ख़राब है नोंसेंसे हैं

पर उन लाखो लोगो के लिए ये पसंदीदा हैं। आप अभी सोचो कि आपका पसंदीदा शो कौन सा है या आपकी favrate मूवी कौन सी है? तो आपकी पसंदीदा मूवी देखते समय आपको जितना मजा आया था उतना मजा उन लोगो को ये फालतू शो देखने में आता है जो आपके लिए फालतू है पर उन लोगो के लिए मस्त तो ये दुनिया आपके नज़रिये से बनती है। 

अगर आप नीला चस्मा पहनकर इस दुनिया को देखोगे तो ये आपको blue ही दिखेगी और अगर red चश्मे को पहनोगे तो जाहिर है लाल दिखेगी आजकल आप तो ये सुनते ही होंगे कि ये दुनिया बर्बाद हो गयी है दुनिया में नकारात्मकता फ़ैल रही है पर क्या कभी आपने सोचा है कि इतनी ख़राब परिस्तिथि में भी आज भी ऐसे लोग हैं जो बहुत खुश रहते हैं वो इसलिए क्यूंकि दुनिया को वो अलग नज़रिये से देखते हैं।

तो आपको दुनिया को देखने का नजरिया बदलना होगा क्यूंकि दुनिया जैसी है वैसी ही रहने वाली है दुनिया नहीं बदलने वाली पर आप अपने नज़रिये को जरुर बदल सकते है इसलिए अगर खुश रहना है तो अपने नज़रिये को बदलो और हर चीज़ को एक सकारात्मक चश्मे से देखो।     

6 इस दुनिया में जो घमंड करता है वो कभी भी सुखी नहीं रह पता 

जो भी कुछ आपके तुम्हारे पास है वो आप कभी भी खो सकते हो। कोई भी चीज आपके पास हमेशा के लिए नहीं होती और अगर आपके पास कुछ नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि जिन्दगी भर आप कुछ नहीं हासिल कर सकोगे क्यूंकि समय हमेशा बदलता है इस दुनिया में कोई भी चीज (permanent) स्थायी नहीं होती। इसलिए घमंड को त्याग देना चाहिए। घमंड त्यागोगे तो आप खुद ब खुद ही अपने जिन्दगी में ऊपर उठोगे। इसलिए किसी को भी अपने से नीचा नहीं मानना चाहिए हर किसी को सामान रूप से देखना चहिये। 

7 कोई भी इंसान किसी काम में तभी माहिर बनता है 

जब वो इंसान उस काम को करता है जो उसे पसंद है और इसे ही आप मोर्डेन भाषा में पैशन यानि जोश कहते हो अगर आप उस काम को करोगे जिस काम के लिए आप बने ही नहीं हो तो आप कभी खुश नहीं रहोगे और ना ही उस चीज़ में माहिर बन पाओगे। आपको लगेगा कि यार क्या कर रहा हूँ? मैं आप एक रोबोट जैसा feel करोगे इसलिए जिन्दगी में उसी carrer, goal को चुनो जिसमे आपको इंटरेस्ट हो जिसे आपको करने में मजा आता है लोग जो कह रहे है कहने दो आप बस अपने पैशन को follow करो ।                                                                                                               

                                       ———–*******———–

दोस्तों! यह लेख Teachings Of Bhagavad Gita आपको कैसा लगा? यदि यह हिंदी लेख आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को शेयर कर सकते हैं। इसके अतरिक्त आप हमें comment लिखकर जरुर बताएं ताकि हमें भी आपके विचारो से कुछ सीखने और सुधारने का मोका मिले।

Also Read-

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!